हरदोई। कोतवाली शहर के ग्राम तासखेड़ा में बुधवार को खेत में बिजली के तारों की चिंगारी निकलने से 75 बीघे में खड़ी गेहूं की फसल जल गई।
तासखेड़ा निवासी अनुज कुमार ने बताया कि उसके गांव में बिजली के पोलों में लगे तार काफी ढीले हैं और उनमें जगह-जगह जोड़ हैं। इसकी सूचना ग्रामीणों ने कई बार मौखिक रूप से बिजली विभाग को दी। बिजली विभाग ने संज्ञान नहीं लिया। बुधवार की सुबह 10 बजे शकुंतला देवी, रनवीर व रामेश्वर के खड़े गेहूं की 10-15 बीघा फसल जलकर राख हो गई है। इसके अलावा 50 मीटर दूरी पर 50-60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई, जिससे काफी नुकसान हुआ है। दमकल विभाग व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। (संवाद)