हरदोई। हरपालपुर थाने के पास लगा ट्रांसफार्मर मंगलवार की रात ओवरलोड होने के कारण जल गया। इससे आधे कस्बे की आपूर्ति ठप हो गई। सूचना के बाद भी बुधवार की दोपहर तक ट्रांसफार्मर नहीं बदला जा सका।
ट्रांसफार्मर से लगभग आधा कस्बे सप्लाई दी जाती है। लगभग पांच हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। मंगलवार की रात तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर जल गया। पूरी रात व बुधवार को पूरे दिन गर्मी झेलनी पड़ी। आपूर्ति न होने से पानी जुटाने को भी लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी। जेई वीरेंद्र रावत ने बताया कि शाम तक नया ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है।