फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: आबकारी निरीक्षक गिरफ्तार, छापे में मिली थी भारी मात्रा में अवैध शराब

Wed, 07 Apr 2021 10:39 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई जिले में अवैध शराब के धंधे में संलिप्तता पाए जाने पर बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक चार अप्रैल की रात पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने सांडी तिराहे के पास शराब के ठेके के पीछे दुकान में छापा मारा था।
विज्ञापन


यहां से औरामऊ निवासी राम किशोर को गिरफ्तार किया गया था। उसका साथी पंकज जायसवाल भाग गया था। थानाध्यक्ष अनिल सक्सेना ने बताया था कि मौके से 16 पेटी में 719 पौव्वे देसी शराब, अंग्रेजी शराब के दो ब्रांड के 22 पौव्वे, 366 खाली पौव्वे, अंग्रेजी शराब के 21 खाली अद्धे और दो लीटर रेक्टीफाइड स्प्रिट मिली थी।

पुलिस को जांच में बिलग्राम के आबकारी निरीक्षक अनिल कुमार श्रीवास्तव की भी संलिप्तता मिली, जिस पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी अनुराग वत्स ने बताया कि जांच में आबकारी निरीक्षक की मिलीभगत की बात सामने आई थी। जिला आबकारी अधिकारी ने भी इस संबंध में पत्र भेजा था, जिस पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें