फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: किसान की हत्या कर शव फेंका, फरार किशोरी के तीन भाइयों पर रंजिश में मारने का आरोप

Sun, 16 Jan 2022 12:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

किसान की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  कोइलीपुरवा मजरा अठौआ निवासी रामू (55) खेती करता था। शुक्रवार शाम वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई के बघौली में कोइलीपुरवा मजरा अठौआ में शुक्रवार शाम बाजार गए किसान की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह गांव के बाहर बाग में उसका शव पड़ा मिला। मृतक की पत्नी ने गांव की एक किशोरी के फरार होने के मामले में चल रही रंजिश में तीन सगे भाइयों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


एसपी राजेश द्विवेदी व सीओ विकास जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  कोइलीपुरवा मजरा अठौआ निवासी रामू (55) खेती करता था। शुक्रवार शाम वह बाजार जाने की बात कहकर घर से निकला था।

देर रात तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन सुराग नहीं मिला। शनिवार सुबह गांव के बाहर बाग में उसका शव खून से लथपथ मिला। सिर पर चोटों के निशान थे। मृतक की पत्नी रानी ने बताया कि तीन माह पूर्व गांव निवासी एक किशोरी फरार हो गई थी। उसके परिजनों ने मृतक की बेटी पर भी मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन


इन दिनों उसकी बेटी जेल में है। आरोप है कि इसी रंजिश में किशोरी के भाई मुकेश, धीरज और मुनीम ने उसके पति की सिर कूंचकर हत्या कर दी। मृतक की पत्नी ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। एसपी ने परिजनों से पूछताछ की। सीओ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी फरार हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें