फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: बुआ के घर दावत में आई मासूम से हलवाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 18 Nov 2021 08:28 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
हरदोई में बुआ की पुत्री के मुंडन संस्कार की दावत में आई मासूम को खाना बनाने आया हलवाई उठाकर ले गया और झाडिय़ों में दुष्कर्म किया। मासूम को खोजते हुए परिजन मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। बघौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी बच्ची (2) की बुआ देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ रोड पर स्थित एक गांव में रहती हैं। गुरुवार को बुआ की बेटी का मुंडन संस्कार था।

दावत में शामिल होने के लिए बच्ची अपनी दादी के साथ बुआ के घर आई थी। देर रात लगभग साढ़े 11 बजे दावत खत्म होने के बाद दादी ने बच्ची को चारपाई पर सुला दिया। इसी दौरान दावत में खाना बनाने आया रमेश बच्ची को चुपचाप उठा ले गया और मकान के सामने स्थित झाड़ियों में ले जाकर दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


उधर दूसरी ओर बच्ची के चारपाई पर न मिलने पर परिजन उसे खोजते हुए घटनास्थल पर पहुंच गए और रमेश को पकड़ लिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई तो देहात कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुरुवार को पीडि़ता और आरोपी का मेडिकल कराया गया। देहात कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक गंगेश शुक्ला ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर दुष्कर्म और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें