फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसेंजर ट्रेन व मालगाड़ी की चपेट में आकर आठ गोवंशों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ दिल्ली रेल मार्ग पर ककवाही व कोर्रिया गांव के बीच गुरुवार की शाम अप और डाउन, दोनों ट्रैक पर मालगाड़ी और पैसेंजर आने पर उनकी चपेट में आकर आठ गोवंशों की मौत हो गई। घटना के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने ट्रैक पर पड़े गोवंशों के शव किनारे करवाए। रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेनों का आवागमन सामान्य रूप से जारी होने की बात कही है।
विज्ञापन

गुरुवार की शाम छुट्टा मवेशियों का एक झुंड ककवाही व कोर्रिया गांव के बीच लखनऊ दिल्ली रेलमार्ग पर आ गया। इस दौरान हरदोई से निकली मालगाड़ी व दूसरे ट्रैक पर सामने से पैसेंजर आ गई। दोनों ट्रेनों की चपेट में आने पर आठ गोवंशों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आस पास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। लगभग डेढ़ घंटे तक मवेशियों के शव ट्रैक पर पड़े रहे, लेकिन रेलवे से कोई जिम्मेदार मौके पर नहीं पहुंचा। इस बीच घटना की जानकारी मिलने पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू महासभा के युवा जिलाध्यक्ष अमन कुमार गुप्ता, मुकेश गुप्ता व शैलेंद्र पाल अन्य पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। पदाधिकारियों ने ग्रामीणों की मदद से गोवंशों के शव ट्रैक से किनारे करवाए। जिलाध्यक्ष अमन कुमार गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को वह सभी गोवंशों का अंतिम संस्कार कराएंगे। हरदोई स्टेशन अधीक्षक राजीव आर्या ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। अप और डाउन दोनों रूट पर ट्रेनों का आवागमन निर्बाध रूप से जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें