फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान की भक्ति में लीन हुआ शहर

Wed, 01 Jun 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
मंदिर में पूजा करते भक्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। जेठ के दूसरे मंगलवार को श्री हनुमान की भक्ति और उनके गुणगान में श्रद्धालु लीन रहे। जिले भर के मंदिरों में केसरी नंदन का पूजन पूरी श्रद्धा के साथ होता रहा। सड़कों पर जगह-जगह भंडारे और शरबत का वितरण किया गया।
विज्ञापन


श्री बाला जी महाराज खेतुई में श्री बाला जी हनुमान के एक दर्शन पाने को भक्तों की लंबी लंबी कतारें लगी रहीं। दरबार में जयघोष के बीच जय हनुमान ज्ञान सुख सागर, जय कपीस तिहु लोक उजागर.....की पंक्तियां गूंजती रहीं। खेतुई बाला जी महाराज के अलावा राम जानकी मंदिर सहित समस्त मंदिरों में श्री हनुमान की पूजा की गई।

शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में सोल्जर बोर्ड के निकट मां इंद्राणी देवी मंदिर के बाहर शरबत वितरण किया गया। जिसमें जितेंद्र सिंह, कुलदीप त्रिपाठी, मन्नू सिंह, मनोज, अभिषेक सिंह आदि ने सहयोग किया। मौनी बाबा मंदिर के निकट भंडारे में अमित दीक्षित, लकी मिश्रा, शिब्बू, अपुज सिंह, मीना मल्होत्रा, अनुराग शुक्ला, मोहित दीक्षित, पवन आदि ने सहयोग किया। छोटे चौराहे पर बाबा तुरंतनाथ मंदिर के निकट भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें शिव कृष्ण जायसवाल, जयकृष्ण जायसवाल, धमल कृष्ण जायसवाल, बाल कृष्ण जायसवाल, विजय यादव, दीपू गुप्ता, विजय मोहन बाजपेई आदि ने प्रसाद वितरित किया। मोहल्ला आलूथोक में विष्णु नारायण धर्मशाला के पास भक्तों ने पूड़ी सब्जी का वितरण किया। इस मौके पर सरोज गुप्ता, शीटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


श्री बाला जी महाराज परमार्थ सेवा समिति के पदाधिकारियों ने सरायथोक पूर्वी मोहल्ले में भंडारे का आयोजन किया। जिसमें राम प्रकाश शुक्ला, श्रीश चंद्र पाठक, प्रदीप पाठक, रानू त्रिवेदी, सूरज पाठक, सत्येंद्र पाठक, राजेंद्र कश्यप, योगेश श्रीवास्तव, केके दीक्षित, रजत तिवारी आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में बड़ा चौराहे पर भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें अनूप, यथार्थ, मुकुल, उदय, अनिल, स्वप्निल आदि मौजूद रहे। नुमाइश चौराहा पर पूर्व सभासद राजीव गुप्ता ने भंडारे का आयोजन किया जिसमें गुरुदेव गुप्ता, राजू गुप्ता ने प्रसाद वितरित किया। लखनऊ रोड पर राजू व पिंटू आदि ने भंडारे में प्रसाद का वितरण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें