फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता के बाद हादसे में घायल पुत्र ने भी दम तोड़ा

Wed, 01 Jun 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
हादसा - फोटो : logo
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। सोमवार को हुए पिहानी- सल्लिया मार्ग पर हुए सड़क हादसे में पिता की मौत के बाद घायल पुत्र ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजनों ने आरोप लगाया कि रात में हलका पुलिस उसके पुत्र को पकड़ कर ले गई थी सुबह उसे छुड़ाने उसका पति गया था। वापसी मेें हुए हादसे के दौरान पहले पति और फिर उसके पुत्र की मौत हो गई।
विज्ञापन


सरावर गांव निवासी लल्लन शुक्ला अपने पुत्र आनंद शुक्ला व पड़ोसी संजय शुक्ला के साथ सोमवार को दिन में तीन बजे पिहानी से गांव जा रहे थे। रास्ते में वाजिदनगर के पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर में लल्लन शुक्ला की मौत हो गई जबकि आनंद शुक्ला व संजय शुक्ला गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को लखनऊ रेफर किया गया था।

बताया जाता है कि आनंद शुक्ला ने भी सोमवार की रात में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पति व पुत्र की मृत्यु से सुधा देवी बदहवास हैं। पता चला है कि आनंद का तीन- चार माह पहले ही विवाह हुआ था। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। इस पूरे मामले मेें परिजनों ने बताया कि रात को आनंद को हलके के सिपाही किसी शिकायत पर पकड़ कर ले गए थे। सुबह उसके पिता लल्लन उन्हें छुड़ाने गए थे और वहीं से वापसी पर हादसा हो गया। उन्होंने हादसे को संदिग्ध बताया। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत पर लाए गए आनंद को सुबह ही पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें