फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने गांव के बाहर फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगंज। हसनपुर ज्योली गांव निवासी वृद्ध ने शुक्रवार सुबह गांव के बाहर एक पेड़ से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके।
विज्ञापन

वहीं ग्रामीणों ने कलह के चलते वृद्ध के फांसी लगाए जाने की बात कही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।
हसनपुर ज्योली निवासी राम प्रकाश (60) ने शुक्रवार को गांव के बाहर एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। ग्रामीणों ने पेड़ पर राम प्रकाश का शव लटकता देख परिजनों को सूचना दी।
सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि रामप्रकाश के छह बेटा-बेटी हैं, वह खेती करता था। 21 मई को उसके बेटे दीपू की शादी हुई थी।
विज्ञापन

परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह रामप्रकाश शौच के लिए घर से निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। उसके वापस न आने पर परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, इस बीच ग्रामीणों से रामप्रकाश की मौत होने की खबर मिली।
विज्ञापन

इससे इतर ग्रामीणों ने शादी के बाद वृद्ध के घर में किसी बात पर कलह होने की बात बताई है। बेटे शिवनंदन की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।
एसओ अमरजीत सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें