फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सतह पर सपा की गुटबाजी : सवायजपुर बूथ समीक्षा बैठक के बहिष्कार का एलान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सपा में चल रही अंदरूनी कलह सोमवार को खुलकर सामने आ गई। मंगलवार को प्रस्तावित सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की बूथ समीक्षा बैठक का बहिष्कार करने की घोषणा पार्टी के जिला महासचिव समेत कई नेताओं ने की है। आरोप है कि बैठक एक दावेदार के निजी परिसर में रखी गई है, जबकि यह सार्वजनिक स्थल पर होनी चाहिए। जिला महासचिव का कहना है कि जिन कमेटियों की समीक्षा हो रही है उन्हें सपा के राष्ट्रीय महासचिव किरनमयनंदा अमान्य घोषित कर चुके हैं।
विज्ञापन

इन दिनों सपा की बूथ समीक्षा बैठकों का आयोजन विधानसभा क्षेत्रवार किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का कहना है कि नेतृत्व के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी डा. राजपाल कश्यप बूथ कमेटियों की समीक्षा और सत्यापन कर रहे हैं। बिलग्राम-मल्लावां, सदर, शाहाबाद, गोपामऊ और सांडी विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा बैठक हो चुकी है। लेकिन मंगलवार को होने वाली सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र की बूथ समीक्षा बैठक से पहले ही पार्टी की गुटबाजी सतह पर आ गई है।
सपा के जिला महासचिव वीरेंद्र सिंह यादव वीरे, डा. अरुण मौर्या, संजय कश्यप, यदुनंदन लाल वर्मा, केडी यादव, दिव्यांशूू मौर्य, संदीप तिवारी आदि ने पार्टी कार्यालय में सोमवार को बैठक की। इन नेताओं ने कहा कि सात दिसंबर की बैठक एक दावेदार के निजी परिसर में प्रस्तावित है। इस पर अन्य सभी दावेदारों को आपत्ति है।
विज्ञापन

जिला महासचिव वीरेंद्र यादव वीरे ने बताया कि बूथ कमेटियों और सेक्टर प्रभारियों की सूची दावेदारों ने अपने स्तर से बनाई हैं, जिन्हें अमान्य घोषित किया जा चुका है। आधिकारिक बूथ कमेटी और सेक्टर प्रभारियों की सूची तैयार की जा रही है जिसे शीघ्र ही पार्टी कार्यालय में जमा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें