हरदोई। छात्राएं किसी भी छोटी-बड़ी बात को अपने तक सीमित न रखें, अभिभावकों को अवश्य बताएं। यह जानकारी मिशन शक्ति महिला सुरक्षा के तहत राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में आर्य कन्या महाविद्यालय में दी गई। ऑनलाइन व्याख्यान में चिकित्सक ने महिला स्वास्थ्य पोषण व सुरक्षा पर जानकारी दी।
सोमवार को आर्य कन्या महाविद्यालय में व्याख्यानमाला की विशिष्ट वक्ता सर्जन डा. स्मिता सिंह ने छात्राओं को स्वास्थ्य व पोषण की जानकारी दी। इस अवसर पर छात्राओं ने डा. सिंह से प्रश्र भी पूछें। परिवार नियोजन काउंसलर गरिमा शुक्ला ने भी आत्मनिर्भर, स्वावलंबन को व्यवहार में शामिल कराने की बात कही। महाविद्यालय की प्राचार्या डा. रानी भटनागर ने बिना हिचक के अपनी बात रखने की आदत का विकास करने का आह्वान किया। कनक तिवारी ने छात्राओं को वार्मअप करना ऑनलाइन होकर सिखाया। जिसमें विभिन्न प्रकार की एक्सरसाइज छात्राओं से करवाई गई। इस संपूर्ण प्रशिक्षण का संयोजन शारीरिक शिक्षा विभाग से डा. सरिता यादव, एसोसिएट प्रोफेसर ने किया।
इस मौके पर प्राध्यापिका डा. सुमन वर्मा, नीता आर्या, डा. सरिता यादव, डा. स्मृति सिंह व छात्रों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डा. अंजू ने किया।