फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: एक दशक बाद घर लौटे गुड्डू, पुनर्मिलन से परिवार में खुशियां आईं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। बिलग्रामनगर के मोहल्ला मैदानपुरा में रविवार सुबह पुत्तन लाल के घर के सामने एक एंबुलेंस आकर रुकी, न तो घर में कोई बीमार था न ही किसी मोहल्लेवासी ने एंबुलेंस बुलाई थी। एंबुलेंस आने का कारण जानने के लिए निकले लोग तब आश्चर्य में पड़ गए जब एक दशक पहले घर से लापता हुए गुड्डू टीम के साथ उतरे। गुड्डू को देखकर परिवार के सदस्यों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
विज्ञापन

मैदानपुरा निवासी पुत्तनलाल और कमला देवी के नौ पुत्र हैं। इसमें दूसरे नंबर पर गुड्डू हैं। जैसा कि परिवारीजनों ने बताया कि गुड्डू नगर पालिका बिलग्राम में संविदा सफाईकर्मी थे। करीब आठ-दस साल पहले अचानक गुड्डू लापता हो गए थे। कुछ दिन तक खोजबीन की गई लेकिन न मिलने पर सब शांत होकर बैठ गए। रविवार सुबह श्रद्धा रिहैबिलिटेशन फाउंडेशन की टीम गुड्डू (40) को लेकर जब घर आई तो माता-पिता सहित भाइयों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।
फाउंडेशन के प्रतिनिधियों के मुताबिक श्रद्धा पुनर्वास फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. भरत वटवानी मानसिक मंदित लोगों के पुनर्वास के लिए काम करते हैं। गुड्डू 22 अक्तूबर 2024 को मध्य प्रदेश में सड़क किनारे असहाय मिले थे। वहां से अपना घर आश्रम शिवपुरी में उपचार और देखभाल की गई। इसके बाद अपना घर आश्रम भरतपुर भेजे गए। इसके बाद 26 अगस्त 2025 को अपना घर आश्रम सुखधाम मेरठ लाया गया। 29 सितंबर 2026 से गुड्डू पर श्रद्धा पुनर्वास फाउंडेशन ने मानसिक स्वास्थ्य उपचार और पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू की। गुड्डू के स्वस्थ होने पर घर का पता मिला और यहां लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें