फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो दिन से लापता मजदूर का तालाब में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहंदर। बीते शुक्रवार से लापता मजदूर का शव कासिमपुर थाना क्षेत्र के मुसलमानाबाद गांव में रविवार को तालाब में उतराता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

मुसलमानाबाद निवासी ओम प्रकाश उर्फ मंगल (55) गांव में ही रहकर मजदूरी करते थे। ग्रामीणों ने बताया कि मंगल अविवाहित थे और शराब के आदी थे। घर और खेत पहले ही बेच चुके थे। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने उन्हें आखिरी बार गांव में देखा था। रविवार दोपहर उनका शव गांव के ही तालाब में उतराता मिला। ग्राम प्रधान उमाकांत दीक्षित ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि शराब के नशे में तालाब में गिरकर डूब जाने से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें