जिले में अपराध रोकने में चौकीदारों की अहम भूमिका
होती है। वह कानून व्यवस्था की एक कड़ी है। वह गांव में होने वाली घटनाआें
की तत्काल थाने पर सूचना दें और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर नजर
रखें।
पुलिस लाइन में गुरुवार को पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने
जिले के चौकीदारों की बैठक में उपरोक्त बात कही। उन्होंने चौकीदारों की
समस्याएं सुनीं और उनका निदान किया। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था में
चौकीदार एक कड़ी है। उसकी भूमिका किसी से कम नहीं है।
चौकीदार अपने क्षेत्र
में सक्रियता बढ़ाएं और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त लोगों पर विशेष नजर
रखें। क्षेत्र में होने वाली घटनाओं की तुरंत थाने पर सूचना दें। उन्होंने
कहा कि चौकीदार अपनी भूमिका जिम्मेदारी से निभाएं। उनकी समस्याओं को विभाग
हमेशा ध्यान रखेगा।
उन्होंने कहा कि थाने पर भी चौकीदारों को भी सम्मान
दिया जाए। उन्होंने बताया कि चौकीदार सूचनाओं के आदान प्रदान की एक अहम
कड़ी है। चौकीदार से सहयोग से अपराध पर अंकुश लगेगा। इस मौके पर एएसपी
पश्चिमी प्रदीप गुप्ता, सीओ हरपालपुर नीतेश सिंह आदि लोग मौजूद थे।