फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलाई कढ़ाई के हुनर को बनाएं स्वरोजगार

Fri, 12 Jun 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक आफ इंडिया के आरसेटी प्रशिक्षण केंद्र पर चल रहे नि:शुल्क 21 दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में गुरुवार को प्रशिक्षिका द्वारा डिजाइन को लेकर टिप्स दिए गए। प्रशिक्षण ले रही युवतियों को उन्होंने बताया कि सिलाई कढ़ाई अब केवल घर परिवार तक सीमित नहीं रह गई, बल्कि इसे करियर के रूप में भी अपनाया जा सकता है।
विज्ञापन


कहा कि आज अच्छी डिजाइन के साथ सिलाई और कढ़ाई के हुनर को स्वरोजगार भी बनाया जा सकता है। एलडीएम कार्यालय के पास स्थित प्रशिक्षण केंद्र के निदेशक सभाजीत ने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से किसानों, युवाओं, बेरोजगारों आदि को कई ट्रेडों में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है।

रोजगार परक प्रशिक्षण देने के साथ प्रशिक्षुओं का मार्ग दर्शन भी किया जाता है, ताकि वे आगे चलकर प्रशिक्षण के ज्ञान को रोजगार में तब्दील कर सके। बताया कि 4 से 24 जून तक चलने वाले इस 21 दिवसीय सिलाई कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशिक्षण ले रही 30 युवतियों और महिलाओं को नि:शुल्क सिलाई करने की विधियां।
विज्ञापन


कपड़ों की डिजाइन बनाना एवं कढ़ाई के तरीके बताने के साथ हुनरमंद बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में 15 जून से 6 दिवसीय नि:शुल्क डेयरी फार्मिंग का प्रशिक्षण किसानों एवं पशुपालकों को दुधारू पशुओं का पालन कर डेयरी व्यवसाय से स्वरोजगार के टिप्स दिए जाएंगेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें