फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: सात माह से बिना मानदेय मेडिकल काॅलेज की सुरक्षा कर रहे गार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मेडिकल कॉलेज में सुरक्षा व्यवस्था देख रहे गार्डों को बीते सात माह से मानदेय नहीं मिला। मानदेय के अभाव में सुरक्षागार्ड काफी परेशानियों में कार्य करने को मजबूर हैं। लंबे समय से भुगतान न होने से सुरक्षा कर्मियों में नाराजगी है। इस पर बृहस्पतिवार को सुरक्षा गार्डों ने अपनी समस्या के समाधान के लिए प्रधानाचार्य से मुलाकात की और मानदेय न मिलने पर असंतोष जताया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक कल्याण निगम के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में पूर्व सैनिकों को बतौर सुरक्षा गार्डों की तैनाती दी गई थी। इनकी जिम्मेदारी कॉलेज परिसर की सुरक्षा व्यवस्था संभालने की है। मेडिकल कॉलेज के जिला अस्पताल परिसर से लेकर गौराडांडा तक करीब 62 सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इनमें आठ से 10 महिला गार्ड भी हैं।
बता दें कि गार्ड अपनी नियमित ड्यूटी कर रहे हैं लेकिन बीते सात माह से गार्डों को मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। गार्ड सुपरवाइजर राकेश कुमार यादव ने बताया कि ड्यूटी की जिम्मेदारी लगातार निभाई जा रही है लेकिन मेहनत का भुगतान न होने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। लंबे समय से बकाया मानदेय मिलने की उम्मीद लगाए बैठे गार्ड अब परेशान हैं।
विज्ञापन

इसी समस्या को लेकर उन्होंने प्रधानाचार्य के सामने अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रधानाचार्य डॉ. जेबी गोगोई ने बताया कि बजट नहीं था लेकिन बुधवार को ही सुरक्षा गार्डों की एजेंसी को करीब 84 लाख का अभी तक मानदेय का भुगतान का चेक जारी कर दिया गया है। एजेंसी को ही उनके खाते में मानदेय भेजना है। इस दौरान कई सुरक्षा कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें