भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने
कहाकि फसल बीमा के नाम पर किसानों को छला जा रहा है। केंद्र सरकार संसद में
नए प्रारूप में फसल बीमा योजना लाएगी, जिससे किसानों को अधिक से अधिक
फायदा हो सके। केंद्र सरकार ने किसानों के हित को देखते हुए भूमि अधिग्रहण
बिल में कुछ संशोधन किया है।
इसे सदन में पास कराने के लिए सभी राजनीतिक
दलों से वार्ता चल रही है।वह मंगलवार को नगर के एक होटल में पत्रकारों से
बातचीत कर रहे थे। विदेशी नीति के सवाल पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता
सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि ज्यादातर देश भारत में निवेश की सहमति जता
चुके हैं।
इससे हमारी अर्थव्यस्था मजबूत होगी। चीन के साथ द्विपक्षीय मसलों
पर वार्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मई माह में चीन यात्रा पर
जाएंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के चार माह केे प्रयास में दुनिया के
177 देश अब 21 जून को योग दिवस मनायेंगे।
केंद्र पर कारपोरेट सरकार के
आरोप पर उन्होंने कहाकि यह सभी जानते है कि पिछली सरकार में किसानों की
जमीन ‘दामाद’ ने ली लेकिन वापस नहीं की। वह सरकार कारपोरेट थी यह नहीं।
उन्होंने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का नाम लिये बगैर टिप्पणी की कि
दुनिया के लोग भारत में चिंतन करने आते है लेकिन वह चिंतन करने विदेश गये।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्र, कमलेश पाठक समेत कई प्रमुख
लोग मौजूद रहे।