फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशासन, राशन बनाए रखने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सुशासन एवं राशन के दम पर फिर से सरकार बनाने जा रही भाजपा के लिए नई सरकार में इन्हें बरकरार रखने की बड़ी चुनौती सामने होगी।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि करोड़ों रुपये का भार उठाकर मुफ्त में राशन वितरण करने वाली सरकार यदि इसे नियमित करती है, तो सरकारी खजाने पर बोझ बढ़ना तय है ।
जिले में हर माह करीब 17 हजार एमटी अनाज का मुफ्त वितरण होता रहा है। इसके अलावा हर राशनकार्ड धारक के लिए एक किलो चना, एक लीटर रिफाइन तेल एवं एक किलो नमक के हिसाब से हर माह करीब इन चीजों के पौने आठ लाख पैकेटों को बांटा जा रहा था।
कोरोना संक्रमण काल में लोगों को राहत देने के लिए मुफ्त में दिया जाने वाला यह राशन मार्च माह तक के लिए था। इस व्यवस्था को आगे नियमित रख पाना चुनौती होगी।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद जिस तरह से कुछ स्थानों पर भाजपा समर्थकों ने अति उत्साह में बुलडोजर पर स्टंट किए हैं, उससे पार्टी के लिए अनुशासन एवं सुशासन के लिए कंट्रोल सेल्फ पर फोकस करना होगा।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि पिछले लंबे समय से मुफ्त में राशन पाने वालों की उम्मीदें तो यही रहेगी कि मार्च के बाद अगले वित्तीय वर्ष में भी यह व्यवस्थाएं जारी रहे।
नगरीय क्षेत्रों के राशन कार्ड एवं लाभार्थी
नगर क्षेत्र राशन कार्ड यूनिट
बेनीगंज 1,846 8,064
बिलग्राम 4,979 21,212
गोपामऊ 2,897 13,534
हरदोई सदर 20,652 85,545
कछौना 2,834 11,361
कुरसठ 924 3,949
माधौगंज 1,903 7,459
मल्लावां 6,197 29,475
पाली 3,395 15,304
पिहानी 5,948 29,645
सांडी 4,783 20,902
संडीला 9,997 44,619
शाहाबाद 12,907 55,675
कुल योग 79,262 3,46,744
ग्रामीण क्षेत्रों के राशनकार्ड एवं लाभार्थी
ब्लाक क्षेत्र राशन कार्ड यूनिट
अहिरोरी 46,495 1,85,943
बावन 48,801 1,88,059
बेंहदर 30,655 1,22,323
भरावन 36,296 1,53,575
भरखनी 38,695 1,56,030
बिलग्राम 41,128 1,61,502
हरियावां 36,134 1,43,201
हरपालपुर 32,096 1,28,401
कछौना 31,315 1,25,961
कोथावां 33,990 1,34,249
माधौगंज 33,993 1,33,964
मल्लावां 23,294 89,657
पिहानी 40,457 1,60,045
सांडी 29,924 1,24,337
संडीला 37,855 1,60,414
शाहाबाद 36,907 1,45,482
सुरसा 47,843 1,90,311
टड़ियावां 42,122 1,68,089
टोडरपुर 32,632 1,33,754
कुल योग 7,00,632 28,05,297
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें