फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: गोमती नदी का पुल फिर चटका, बड़े वाहनों के आवागमन पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। गोमती नदी पर बना पुल एक बार फिर चटक गया है। रविवार को पुल पर बड़े वाहनों का आवागमन बंद करा दिया गया। वहीं कार्यदायी संस्था ने मरम्मत की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर गोमती नदी पर आवागमन के लिए दोनों तरफ दो पुलों का निर्माण कराया गया था। दिल्ली से लखनऊ जाने वाले रास्ते पुल का निर्माण वर्ष 2016 में शुरू हुआ था। वर्ष 2021 में आवागमन के लिए खोला गया। डेढ़ वर्ष पहले यह पुल चटक गया था। उस समय भी आवागमन के लिए बंद कर दिया गया था। मरम्मत के बाद इसे फिर से चालू कर दिया गया।
अब पुल में दोबारा से दरार आ गई है। पुल की रेलिंग भी टूट गई है। पुल के बीच में लोहे के एंगल डाल कर मरम्मत की तैयारी की जा रही है। आसपास के लोगों ने बताया कि इस पुल से जब भी कोई भारी वाहन गुजरता है तो पूरा पुल थर-थराता जाता है। पुल के नीचे के भाग के पत्थर के टुकड़े टूट कर नदी में गिर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि पुल की मरम्मत की तैयारी की जा रही है। बड़े वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे पुल से निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें