फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गो तस्करों पर लगाम लगाएं

Tue, 24 Jan 2017 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
ट्रक में भरी गायें - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। जिले में गो तस्करी के मामलों को डीजीपी ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने एसपी को गो तस्करी पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। निर्देश पर अमल करते हुए एसपी ने जिले को सात जोन में बांटा है। सभी सीओ को गो तस्करी पर लगाम लगाने की जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन


जिले में पिछले दो महीने में देहात कोतवाली, टड़ियावां, बघौली, संडीला, बेनीगंज, पाली आदि क्षेत्र में गो तस्करी के मामले हुए। इन क्षेत्रों में ट्रकों में गोवंश बरामद हुए, लेकिन अधिकतर स्थानों पर चालक व अन्य लोग भाग गए।

जिले में एक के बाद एक थाना क्षेत्र में बरामद हुए गोवंश के मामलों को डीजीपी प्रवीण कुमार ने संज्ञान में लिया। गोवंश की तस्करी पर रोक लगाने के लिए एसपी को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इसके बाद एसपी ने जिले को सात जोन में बांटा है। जिसमें हरदोई, हरियावां, हरपालपुर, शाहाबाद, संडीला, बघौली और बिलग्राम के सीओ को गोवंश की तस्करी पर लगाम लगाने के जिम्मेदारी सौंपी है। एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि सभी सीओ को निर्देश दिए हैं। बताया कि डीजीपी के निर्देशानुसार गोवंश की तस्करी पर लगाम लगाने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें