हरदोई। शहर के धन्नूपुरवा मेें बुधवार शाम 11 वीं की छात्रा का शव घर में दुपट्टे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने मानसिक तनाव में खुदकुशी करने की बात कही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के धन्नपुरवा निवासी पारूल (17) 11वीं की छात्रा थी। उसकी मां की कई वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। पिता रमाकांत ट्रक चलाते हैं। वह छोटी बहन के साथ घर में रहती थी।
बुधवार शाम पारूल का शव घर में बरामदे में दुपट्टे के फंदे से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने शव फंदे पर लटकता देखा। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के चाचा शिवाकांत ने आरोप से इनकार किया है। बताया कि मां की मौत के बाद से पारूल तनाव में रहती थी। जिससे परेशान होकर उसने खुदकुशी कर ली। कोतवाल दीपक शुक्ला ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।