फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: नाक का ट्यूमर हटा महिला को दी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
- राइनो नामक बीमारी से ग्रसित थी, माथे की चमड़ी से नाक को दिया आकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। जिले के नाक कान गला के चिकित्सक ने मरीज की नाक पर बने ट्यूमर को निकाल कर न सिर्फ महिला का नई जिंदगी दी, बल्कि उनकी माथे की चमड़ी से नाक को भी आकार दिया। इसके पहले भी वह एक मरीज का सफल ऑपरेशन कर चुके हैं जो अब पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
शहर के बख्तावरपुरवा निवासी रघुनाथ की पत्नी ऊषा देवी (45) के नाक पर ट्यूमर हो गया था। काफी भागदाैड़ करने के बाद उन्हें किसी ने मेडिकल कॉलेज स्थित नाक, कान व गला चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह को दिखाने की सलाह दी गई। वह करीब 15 दिन पहले चिकित्सक के पास इलाज के लिए आईं थीं।
विज्ञापन

उन्होंने कई जांच कराईं, इसमें उनके नाक पर ट्यूमर मिला, इसे चिकित्सीय भाषा में राइनोथाइमा कहा जाता है। डॉ. विवेक सिंह ने बुधवार को उन्हें फिर से परामर्श के लिए बुलाया और अस्पताल में भर्ती करा दिया। महिला का शुक्रवार को ऑपरेशन किया गया।
इसमें चिकित्सक के अतिरिक्त एनेस्थेटिस्ट डॉ. विकास चंद्र, सहायक चिकित्सक डॉ. नेहा और ओटी स्टाफ में सोनिया व हीरालाल के सहयोग से ऑपरेशन कर ट्यूमर हटा दिया गया। इतना ही नहीं चिकित्सक डॉ. विवेक सिंह ने उनकी माथे से चमड़ी लेकर नाक की सर्जरी की। इससे न सिर्फ महिला को नया जीवन मिला, बल्कि उसकाचेहरा भी खराब नहीं हुआ।
विज्ञापन


पहले भी एक मरीज की कर चुके प्लास्टिक सर्जरी
नाक, कान व गला सर्जन डॉ. विवेक सिंह ने इसके पहले भी एक व्यक्ति की नाक की प्लास्टिक सर्जरी की है और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। चिकित्सक ने बताया कि राम औतार (62) की नाक पर बसल सेल कारसिओमा बीमारी हो गई थी। इससे उनके नाक में घाव हो रहा था। उनकी भी नाक की सर्जरी की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें