फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीआईसी स्कूल के अंदर मिला चाय वाले का शव

Sat, 29 Jul 2017 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
dead body - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। शहर के जीआईसी स्कूल के बरामदे में चाय दुकानदार का शव पड़ा मिला। वह 10 साल से कॉलेज के गेट पर चाय की गुमटी चलाता था। रात में वह कॉलेज के अंदर बरामदे में सोता था। मृतक के भाई की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने आरोप से इनकार कर बीमारी से मौत होने की बात कही।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहरा सौदागर निवासी रामकिशन के बेटे राजेंद्र (45) की शादी नहीं हुई थी। वह शहर के जीआईसी कॉलेज के गेट पर 10 साल से चाय की गुमटी चलाता था। वह घर पर नहीं जाता था।

रात में गुमटी बंद होने के बाद वह कॉलेज में ही बरामदे में सोता था। उसके साथ में कॉलेज का चपरासी वहीं सोता था। जहां पर राजेंद्र का भाई चंद्रप्रकाश भी उसके साथ में रुकता था। शुक्रवार की देर रात राजेंद्र को उलझन महसूस हुई थी।
विज्ञापन


उसने भाई से चाय बनाकर लाने को कहा। चंद्रप्रकाश चाय बनाकर पहुंच तब तक उसने दम तोड़ दिया था। मृतक के भाई ने आरोप से इनकार कर हार्टअटैक से मौत होने की बात कही। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया परिजनों ने बीमारी से मौत होने की वजह बताई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें