फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डांट से आहत युवक ने ट्रक के आगे कूद कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरपालपुर। कस्बे के व्यापारी पुत्र ने डांट से क्षुब्ध होकर गुरुवार रात कटरा-बिल्हौर हाईवे पर एक ट्रक के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। पुलिस ने शव परिजनों को दे दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कस्बा हरपालपुर निवासी मोहम्मद तब्बीर कस्बे में जूते-चप्पल की दुकान है। तब्बीर ने गुरुवार शाम बेटे असद उर्फ कल्लू (19) को डांट दिया। डांट से नाराज कल्लू घर से निकल गया। रात करीब दस बजे कटरा-बिल्हौर हाईवे पर सेढ़ा पुल के पास पहुंचा और सांडी की ओर से आ रहे ट्रक के आगे कूद गया। ट्रक कल्लू को रौंदते हुए निकल गया। कल्लू की मौके पर मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि कल्लू समेत दो अन्य भाई भी दुकान पर बैठते थे। कल्लू का मन दुकान पर नहीं लगता था वह अक्सर घूमता रहता था। दुकान पर न बैठने की बात पर गुरुवार की शाम पिता ने उसे डांट दिया था, इसके बाद वह नाराज होकर घर से निकल गया था। तब्बीर भी उसे ढूंढने के लिए घर से निकले थे। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र नाथ शुक्ला ने बताया कि समझाने के बाद भी परिजन पोस्टमार्टम के लिए तैयार नहीं हुए। इसलिए शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन


- डांट से क्षुब्ध युवक ने ट्रक के आगे कूद कर जान दी
- युवक के दुकान पर न बैठने से नाराज रहते थे पिता
- परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से किया इनकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें