गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के
पूर्व उनका रिहर्सल किया गया। इस दौरान अधिकारी कार्यक्रम के प्रस्तुतीकरण
में छोटी-छोटी खामियां पर भी नजर रही और उनको दुरुस्त कराया गया। इस मौके
पर परेड से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमाें को भी प्रस्तुत किया गया।
गणतंत्र
दिवस पर पुलिस लाइन परिसर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों का शनिवार को
फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस दौरान निर्धारित समय पर मुख्य अतिथि द्वारा
झंडारोहण किया गया। इसके बाद मुख्य अतिथि के रूप में एलआईयू प्रभारी ने
परेड की सलामी ली। परेड में प्रतिभाग करने वाले दलों ने कदम से कदम मिला कर
अपनी क्षमता दिखाई।
परेड में बाइक सवार पुलिस कर्मी, विभागीय वाहन, एनसीसी
व पुलिस की टुकड़ियां शामिल हुई। इस दौरान ध्वजा रोहण से लेकर समापन तक
सारे कार्यक्रम क्रम से आयोजित किए गए। जिसमें परेड के अलावा, मुख्य
अतिथि का भाषण, कई कार्यों के लिए पुरस्कृत पुलिस जवानों को मुख्य अतिथि की
ओर से मेडल देने आदि का रिहर्सल किया गया।
इसके बाद स्कूल के बच्चों ने
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभागीय अफसरों ने सभी कार्यक्रमों का
बारीकी से निरीक्षण किया और उनको सही कराया। इस मौके पर एसएसपी गोविंद
अग्रवाल, एएसपी पश्चिमी दिनेश त्रिपाठी, सीओ हरपालपुर नीतेश कुमार समेत कई
विभागीय अफसर मौजूद थे।