फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मवेशियों की खाल, नगदी समेत पांच गिरफ्तार

Sun, 25 Jan 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शेख सराय से मवेशियों की खाल दो वाहनों में लादकर भाग रहे पांच लोगों को पुलिस ने रूपापुर बैरियर पर धर दबोचा। पूछताछ के दौरान पुलिस को दो अन्य आरोपियों का पता चला, जहां से वह खाल लादकर बेंचने ले जा रहे थे। प्रभारी इंचार्ज रमेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पांच लोगों को गिरफ्तार कर 56 मवेशियों की खाल व 52,500 की नगदी बरामद की गई है। आरोपियोें को जेल भेजा गया।
विज्ञापन

 
मोहल्ला शेख सराय निवासी रशीद व हबीब के घर से शनिवार को तड़के  स्कार्पियों और बोलेरो में मवेशियों की खाल भरकर फर्रुखाबाद जिले के थाना मऊदरवाजा निवासी गौरव, संजीव, राजेंद्र, मनोज और मुकेश जैसे ही निकलने की तैयारी कर रहे थे, इसी बीच पुलिस ने घेराबंदी की। मौका पाकर दोनों वाहनों से अहमदपुर, निजामपुर होते हुए भागे। इस पर पीछा कर रही पुलिस ने रूपापुर चौकी को अलर्ट कर दिया।

चौकी पर तैनात सिपाही ने मुख्य मार्ग पर बैरियर लगा दिए और जैसे ही दोनोें वाहन वहां पहुंचे तो रोक लिया गया। तलाशी के दौरान इन वाहनों में 56 मवेशियों की खाल बरामद हुई। इसी दौरान प्रभारी  इंचार्ज रमेश चंद्र त्रिपाठी, चौकी इंचार्ज फूल सिंह और दारोगा टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


टीम ने गाड़ी में मौजूद पांचों आरोपियोें को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास 52,500 की नगदी भी बरामद हुई। सूचना पर पशु चिकित्साधिकारी डा. धर्मेंद्र सिंह थाने पहुुंचे। उन्होंने खाल का परीक्षण करते हुए बताया कि यह खाल मवेशियों की हत्या कर निकाली गई है। एसओ ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। कहा कि  फरार रशीद व हबीब की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें