हरदोई में दिल्ली से घर आने के लिए रोडवेज बस से निकला युवक रास्ते में जहरखुरानी का शिकार हो गया। रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में युवक के पड़े होने की सूचना पर पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
सुरसा थाना क्षेत्र के सहुआपुरवा गांव निवासी राम निवास (18) पुत्र शारदा दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में सिलाई का काम करता था। रोडवेज बस से गांव आने के लिए निकला था। गुरुवार सुबह पांच बजे वह रोडवेज बस अड्डे पर बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। बस अड्डे के जिम्मेदारों ने पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया। उसके पास से मिले कागज से परिजनों को सूचना दे दी गई है।