फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: युवराज की हत्या में चार नाबालिग पकड़े, एक पुलिस की गोली से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली। पाली थाना क्षेत्र के युवराज हत्याकांड में शामिल एक शख्स को मुठभेड़ में पुलिस की गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मौके से हत्या में शामिल चार नाबालिगों काे भी पकड़ा है।
विज्ञापन

पाली थाना क्षेत्र के इस्माइलपुर निवासी युवराज सिंह की बृहस्पतिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इससे आक्रोशित लोगाें ने शुक्रवार को पाली कस्बे में जमकर हंगामा किया था। भीड़ हत्यारोपियों के एनकाउंटर और मकान पर बुलडोजर चलवाने की मांग कर रही थी। इस सबके बीच पुलिस हत्या में नामजद तीन नाबालिगों को पकड़ने की कवायद में लगी थी और घटना की विवेचना भी कर रही थी। इसी बीच एसओजी और पाली पुलिस को जानकारी मिली कि घटना में शामिल नाबालिग अपने साथी कामरान (22) के साथ पाली सांडी खेड़ा मार्ग पर बाइकों से जा रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस से घिरा देख कामरान ने तमंचे से पुलिस पर ही फायर कर दिया। जवाबी फायरिंग में कामरान के दाहिने पैर में गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच मुठभेड़ की जानकारी पर पाली थाने में मौजूद अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी मार्तंड प्रकाश सिंह मौके पर पहुंच गए। घायल को सीएचसी सवायजपुर लाया गया और यहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि एफआईआर में तीन किशोर नामजद थे। जांच के दौरान एक और किशोर व कामरान के भी घटना में शामिल होने का पता चला था। इनको पकड़ने की कोशिश की जा रही थी तभी मुठभेड़ हो गई। घटना में शामिल रहे चार नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें