फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 20 थानों की पुलिस और पीएसी ने संभाला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। पाली में बवाल की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे और उन्हाेंने हालात के बारे में एसपी केसी गोस्वामी को बताया।
विज्ञापन

इस पर एसपी भी मौके पर पहुंच गए। आसपास ही नहीं जनपद के 26 थानों में से 20 थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इतना ही नहीं जिला मुख्यालय पर विभिन्न कार्यालयों में तैनात पुलिस कर्मियों को भी मौके पर भेज दिया गया। एक कंपनी पीएसी भी पाली में तैनात की गई है। पाली को छावनी में तब्दील कर दिया गया है।



घटना की वजह को लेकर भले ही अलग-अलग दावे किए जा रहे हों, लेकिन पड़ताल में पता चला कि युवराज के साथ पढ़ने वाली एक किशोरी को लेकर विवाद की शुरूआत हुई थी। कुछ दिन पहले उक्त किशोरी ने युवराज से दूरी बना ली थी और हत्यारोपियों में शामिल एक किशोर से उसकी नजदीकी हो गई थी। इसको लेकर पांच छह दिन पहले हत्यारोपी किशोर ने युवराज के सामने तल्ख टिप्पणी की थी। हालांकि, इसके बाद मामला सुलझ गया था, लेकिन हत्यारोपी किशोर ने बात मन में रख ली थी। जिस तमंचे से गोली मारी गई है वह पाली कस्बे के पास से ही मंगलवार को आरोपी ने खरीदा था। बुधवार को उसने एक जगह से कारतूस भी हासिल कर लिए थे। मतलब यह कि उसने युवराज की हत्या करने की योजना बना ली थी और बृहस्पतिवार शाम वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन


युवराज सिंह हिंदू था, जबकि हत्यारोपी अल्प संख्यक समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। जिस किशोरी को लेकर विवाद हुआ था वह भी अल्पसंख्यक समुदाय से आती है। बृहस्पतिवार शाम युवराज की हत्या होने के बाद आक्रोश बढ़ने की वजहों में एक वजह यह भी थी कि मृतक और हत्यारोपी अलग-अलग समुदाय के थे।

हत्याराेपियों में शामिल एक किशोर बीती 20 मई से ही लगातार सोशल मीडिया पर चुनौती देने वाले स्टेटस लगा रहा था। इतना ही नहीं वह ऐसे स्टेटस भी लगा रहा था जो उसके खतरनाक इरादे बता रहे थे। बीती 20 मई को एक हत्यारोपी ने इंस्टाग्राम पर स्टेटस लगाते हुए लिखा था सुना है तुम हमें मिटाने का ख्वाब देख रहे हो, तू हवा चलाता रह जाएगा हम बवंडर मचा देंगे। चर्चा है कि बृहस्पतिवार को घटना होने के बाद भी उसने स्टेटस लगाया था, लेकिन बाद में हटा दिया।

ताऊ की तहरीर पर तीन किशोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। तमंचा कहां से खरीदा गया इसकी भी जांच की जा रही है। हत्यारोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हर हाल में होगी। -केसी गोस्वामी, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें