फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-टेंपो की टक्कर से चार की मौत

Sat, 18 Apr 2015 12:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ-हरदोई मार्ग पर ट्रक और टेंपो की आमने सामने टक्कर में टेंपो सवार चार लोगोें की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दस अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पर एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी पर एसपी मौके पर पहुंचे, जबकि स्वास्थ्य राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने जिला अस्पताल पहुंच कर घायलों का हालचाल लिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-हरदोई मार्ग पर सेंट्रल वेयर हाउस के सामने लखनऊ रोड की ओर से आ रहा ट्रक सामने से आ रहे टेंपो से टकरा गया, जिससे ट्रक पलट गया और टेंपो उसके नीचे दब गया।

इस दौरान आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल भिजवाया। जेसीबी की मदद से ट्रक को टेंपो के ऊपर से हटाया गया, तब तक चार लोगों की मौत हो चुकी थी, जिसमें एक की शिनाख्त विजय वर्मा (60) पुत्र बल्ला निवासी कन्डौहुना व दूसरे की टेंपो चालक किशोर कुमार सिंह (50) पुत्र लेखराज सिंह निवासी करहाई सुरसा के रूप में की गई, जबकि दो अन्य की शिनाख्त नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उनके शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दुर्घटना मेें टेंपो सवार चेतराम (40) पुत्र मुंशीलाल निवासी खंजनापुरवा भैनामऊ थाना सुरसा, संदीप (30) पुत्र सियाराम निवासी तिलक पुरवा थाना बघौली, बहादुर (26) पुत्र जगदीश निवासी सिविल लाइन कोतवाली शहर, तेजपाल (28) पुत्र श्याम लाल निवासी खेतुई कोतवाली देहात, सुशीला शुक्ला (40) पत्नी अमृत लाल निवासी लालपालपुर कोतवाली शहर और अखिलेश (26) पुत्र जगत बहादुर निवासी नन्हे पुरा बहादुर देहात कोतवाली गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सुशीला की हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस हादसे में पास से गुजर रहे बाइक सवार भी टेंपो से टकरा गया। इससे बाइक सवार दिनेश (32) पुत्र मूलचंद्र निवासी मछरिया बिल्हारी थाना हरियावां, उसकी पत्नी सुनीता (20), पुत्र अनुज (2) और पुत्री पूजा (5) घायल हो गई।

उनको भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी उमेश सिंह मौके पर पहुंचे और जानकारी ली। उधर, जानकारी पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री नितिन अग्रवाल जिला अस्पताल पहुंचे और घायलोें को ढांढस बंधा पुलिस को दोनों मृतकों की शिनाख्त कराने के साथ रात में ही शवों का पोस्टमार्टम करा घर तक पहुुंचाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें