फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई लोकसभा क्षेत्र के लिए चार दावेदारों ने किया आवेदन

Sat, 03 Feb 2024 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की एक बैठक नघेटा रोड स्थित कार्यालय में हुई। इस दौरान हरदोई लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस समन्वयक अभिषेक यादव को टिकट के चार दावेदारों ने आवेदन पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन

जनपद में कांग्रेस 1996 से लोकसभा चुनाव में मुख्य लड़ाई में भी आने के लिए तरसती रही है। हालांकि इसके बावजूद कांग्रेस संगठन से जुड़े लोग चुनाव में दम खम से उतरने का दावा करते हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को आयाेजित बैठक में प्रख्यात चिकित्सक डा. जय प्रकाश, कांग्रेस की जिला महासचिव शशिबाला वर्मा, श्रीराम अनिल, और जगपाल सिंह जग्गा ने हरदोई लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट के लिए दावेदारी की।
इसके बाद हुई बैठक में लोकसभा क्षेत्र के समन्वयक अभिषेक यादव ने कहा कि बूथ मजबूत करना बहुत जरूरी है। बूथ मजबूत होगा तो चुनाव में जीत जरूर मिलेगी। चार, पांच और छह फरवरी को ब्लाकवार संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाने की बात भी उन्होंने कही।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशीष सिंह सोमवंशी ने कहा कि जनता कांग्रेस को सत्ता में देखना चाहती है। जनता की उम्मीद पर खरा उतरने के लिए सभी को अभी से मेहनत करनी होगी। बैठक में शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, निकेश सिंह यादव, शैलेंद्र वर्मा, अकील खां, साधू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें