फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 7.25 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का हुआ शिलान्यास और लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेनीगंज। बालामऊ से भाजपा विधायक रामपाल वर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश व प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है। जाति और धर्म देखे बिना पात्रों को लाभांवित करने के लिए योजनाएं संचालित की जा रही हैं। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार तेजी से हुआ है।
विज्ञापन

वह बृहस्पतिवार को 7.25 करोड़ रुपये के विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास करने के दौरान जनता को संबोधित कर रहे थे। कोथावां ब्लाक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने कहा कि त्वरित विकास योजना के तहत बालामऊ विधानसभा क्षेत्र में 6.227 किलोमीटर लंबे आठ मार्गाें का निर्माण कराया जाएगा।
इन पर 495.66 लाख रुपये खर्च होंगे। इनका शिलान्यास किया गया है। इसी तरह सांसद अशोक रावत के कोटे से त्वरित विकास योजना के तहत कोथावां के दो मार्गाें के निर्माण पर 78.11 लाख रुपये खर्च होंगे। क्षेत्र पंचायत से 1.52 करोड़ रुपये की लागत से 18 कार्य कराए गए हैं। इनमें इंटरलॉकिंग मार्गाें के साथ नाला निर्माण के कार्य भी शामिल हैं। इन कार्याें का लोकार्पण किया गया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता उमेश श्रीवास्तव, झरोइया प्रधान प्रतिनिधि निर्मल सिंह, बेरुआ प्रधान गुड्डू, भाजपा नेता नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें