फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान को मारी थी दो गोली

Wed, 19 Aug 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अंधर्रा के पूर्व प्रधान को 315 बोर की दो गोली मारकर मौत के घाट उतारा गया था। इसका खुलासा मंगलवार को पोस्टमार्टम से हुआ। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के अनुसार, सिर से दोनों गोलियां बरामद हो गई। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।
विज्ञापन


उधर, अंटवा स्थित उनके आवास पर आस पास के क्षेत्रों से लोगों के आने जाने का सिलसिला चलता रहा। तनाव को देखते हुए गांव में फोर्स तैनात किया गया है। हत्या आरोपी घर में ताला लगाकर फरार हो गए। उधर, हत्या आरोपियों की तलाश में अंधर्रा व रूदौली गांव में छापामारी की गई, पर कोई सुराग नहीं लगा।

ज्ञात हो कि विकास खंड सुरसा की ग्राम सभा अंधर्रा के पूर्व प्रधान रघुवीर सिंह यादव की बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र में कुतुबापुर के पास घात लगाकर हमलावरों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। मंगलवार की सुबह उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम सूत्रों के अनुसार सिर में निकली दो गोली 315 बोर की थी।
विज्ञापन


संभावना जताई जा रही कि हमलावरों ने राइफल अथवा तमंचे से कनपटी में निकट से गोली मारी है। इस दौरान जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, सुरसा ब्लाक प्रमुख संजय मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। उधार, घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

सारे दिन पूर्व प्रधान के आवास पर संवेदना जताने वालों की भीड़ जमा रही। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने बताया कि टीमों को हमलावरों की तलाश में लगाया गया है। जल्द ही हमलावर गिरफ्तार किए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें