फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के भाई को लखनऊ क्राइम ब्रांच टीम ने उठाया

Fri, 26 May 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला हरदोई
विज्ञापन
प्रतीकात्मक - फोटो : SELF
विज्ञापन
थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी पूर्व प्रधान के घर गुरुवार देर रात लखनऊ से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी। टीम के सदस्यों ने पूर्व प्रधान के भाई से किसी रिश्तेदार के बारे में पूछा। जानकारी न मिलने पर उन्हें साथ लिए गए। स्थानीय पुलिस ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी पूर्व प्रधान सज्जाद मंसूरी के घर गुरुवार रात करीब 2:30 बजे लखनऊ से आई क्राइम ब्रांच की टीम ने दबिश दी। पूर्व प्रधान घर पर नहीं थे। टीम ने उनके भाई मुन्ना मंसूरी को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने पूर्व प्रधान से उनके लखनऊ निवासी रिश्तेदार शादाब के बारे में पूछताछ की। शादाब नामक युवक की जानकारी नहीं मिलने पर टीम मुन्ना को साथ में ले गई। मामले में जानकारी के लिए पूर्व प्रधान से बात की गई तो उन्होंने कोई भी जानकारी होने से इंकार कर दिया।

चर्चा है शादाब पूर्व प्रधान का भांजा है। लखनऊ निवासी किसी अधिकारी के यहां चोरी हुई थी। जिसमें रिश्तेदार भी शामिल बताया जा रहा है। एसओ गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं है। क्राइम ब्रांच की टीम ने किसी मामले में पूर्व प्रधान को उठाया है। उनको कोई जानकारी नहीं है। बताया कि इस संबंध में उनको परिजनों की तरफ से भी कोई सूचना नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें