फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पति से विवाद के बाद पत्नी ने जहरीला पदार्थ खाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो- 16- पूजा। फाइल फोटो - फोटो : झूले से गिरकर घायल हुए युवक का ट्रामा सेंटर में होता उपचार। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। बघौली थाना क्षेत्र के कोट गांव में सोमवार शाम पति से विवाद के बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

कोट निवासी राम सागर जनसेवा केंद्र चलाते हैं। उनकी शादी विक्टोरियागंज निवासी पूजा से (33) तीन साल पहले हुई थी। बताया कि सोमवार शाम घरेलू बातों को लेकर पत्नी पूजा से विवाद हो गया था। इस पर पूजा ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन काे इसका पता चला। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज गए।
यहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया लेकिन हालत में सुधार न देख हायर सेंटर ले जाने की सलाह दी। परिजन पूजा को लेकर लखनऊ जा रहे थे लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। पुलिस और मायके वालों को जानकारी दी। बघौली पुलिस ने मंगलवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रशांत द्विवेदी ने बताया कि फिलहाल मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें