हरदोई। सर्दी की शुरुआत के साथ धुंध का असर ट्रेनों के संचालन पर दिखने लगा है। धुंध और पटरियों पर चल रहे रख रखाव के कारण ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। ट्रेनें विलंब से आने के कारण यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है।
शनिवार को हरदोई होकर गुजरने वाली ज्यादातर मेल, एक्सप्रेस और स्पेशल ट्रेनें निर्धारित समय से काफी देरी से चलीं। ट्रेन 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस दो घंटा 45 मिनट की देरी से, पटना से चंडीगढ़ के बीच संचालित विशेष ट्रेन 04503 करीब तीन घंटे 15 मिनट, गोरखपुर से नई दिल्ली के बीच संचालित ट्रेन 04021 पूजा स्पेशल दो घंटे 28 मिनट, आनंद विहार टर्मिनल से जोगबनी के बीच विशेष ट्रेन 04008 दो घंटे 36 मिनट की देरी से हरदोई स्टेशन पर पहुंची।
इसके अलावा ट्रेन 15910 अवध असम एक्सप्रेस तीन घंटे की देरी से, ट्रेन 12204 गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, ट्रेन 13152 सियालदह एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से और सीतामढ़ी से आनंद विहार के बीच विशेष ट्रेन 04015 करीब आठ घंटे 30 मिनट की देरी से पहुंची। इसी प्रकार धनबाद-चंडीगढ़ विशेष ट्रेन 03311 चार घंटे की देरी से, पटना से अमृतसर के बीच संचालित विशेष ट्रेन 04659 करीब 10:10 मिनट की देरी से, ट्रेन 13308 किसान एक्सप्रेस भी 3:27 की देरी से, ट्रेन 12232 सुपरफास्ट एक्सप्रेस करीब एक घंटा 38 मिनट की देरी से पहुंची।