फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: चार भाइयों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र के बूंदापुर गांव में बृहस्पतिवार रात युवक की मौत के मामले में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतक के भाई की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

बूंदापुर निवासी मुरारी ने तहरीर में बताया कि उसका छोटा भाई राजीव बृहस्पतिवार की रात चाऊंपुर गांव से आटा लेकर वापस जा रहा था। रास्ते में गांव का ही कल्लू उससे गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर कल्लू ने उसे लात-घूसों और डंडों से पीटा। इस पर राजीव वहां से भागने लगा तो पीछे से आए आरोपी के भाई मनोज, रामू और अशोक ने भी उसे पकड़कर लात-घूसों और डंडों से पीट दिया। इस कारण राजीव की मौत हो गई। कोतवाल वीरेंद्र कुमार पंकज ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। दावा किया कि जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें