फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में शान से लहराया गणतंत्र दिवस पर तिरंगा

Wed, 28 Jan 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले मेें 66वें गणतंत्र दिवस पर सरकारी/अर्द्धसरकारी कार्यालय और स्कूलों में तिरंगा शान से लहराया। इस मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमोें का आयोजन हुआ। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इससे पहले कई स्थानों से प्रभात फेरी भी निकाली गई।
विज्ञापन


आशा नगर स्थित डीएस पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्या डा. निशी सिंह ने सरस्वती वंदना के बाद कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने नाटक मंचन, गीत, देश भक्ति गीत आदि से अपने हुनर का परिचय दिया। प्रबंधक सर्वेश सिंह समेत स्कूल स्टाफ मौजूद था। किंग्सन वेलफेयर इंग्लिश स्कूल में विद्या मिश्रा में ध्वजारोहण किया।

इस मौके पर रईस अहमद, इमरान खान, गीत सिंह आदि मौजूद थे। सरकुलर रोड स्थित विद्या देवी उच्चतर स्कूल मेें प्रबंधक सुभाष चंद्र मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विभा मिश्रा, शिक्षक मौजूद थे। कन्हईपुरवा स्थित एसपी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक कुंवर अमरजीत सिंह ने, सीएसएन पीजी कालेज में प्राचार्य डा. नरेश चंद्र शुक्ल ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. महेंद्र वर्मा, डा. डीएस यादव, डा. जेएस कुशवाहा, डा. एके सिंह, मिथिलेश मिश्रा, रागिनी सिंह, रामलड़ैते वर्मा, माया प्रकाश, राजाराम, अनिल गुप्त, डा. महेंद्र त्रिपाठी आदि मौजूद थे। वेणी माधव विद्यापीठ बालिका कालेज में प्रधानाचार्या शैल शुक्ला ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रबंधक अनुज अग्रवाल, शिक्षक संघ के अध्यक्ष राजीव मिश्रा आदि मौजूद थे।

सर्वोत्तम संगीत महाविद्यालय में प्रबंधक सर्र्वोत्तम श्रीवास्तव ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर सीमा वर्मा, प्रीती सिंह, यशस्वी श्रीवास्तव, ज्योति मिश्रा, गुंजन सैनी, निधी पाठक, साधना पांडेय आदि ने देश भक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

शाहजहांपुर रोड स्थित महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने झंडारोहण किया। नंदिनी, श्रुति गुप्ता, अर्पिता, ज्योति, वैष्नवी, शिवानी, आराध्या आदि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। संचालन तनिष्का सिंह ने किया। कन्हईपुरवा स्थित महर्षि विवेकानंद सरस्वती ज्ञान मंदिर जूनियर हाईस्कूल व विवेकानंद पब्लिक जूनियर हाईस्कूल विभूतिनगर में झंडारोहण के  साथ बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।

इस मौके पर प्रबंधक रामप्रताप राठौर, प्रधानाचार्य गंगा प्रसाद, अजय राठौर आदि मौजूद थेे। मंगलीपुरवा स्थित छोटेलाल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक डा. वीरेंद्र स्वरूप गुप्त ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधान टीचर संतोष शुक्ल, जगदीश, राजपाल, मांडवी, शिखा, पंकज आदि मौजूद थे। बाबूलाल बाल शिक्षा निकेतन मांटेसरी स्कूल में प्रबंधक अविनाश चंद्र गुप्ता ने ध्वजारोहण किया।

गौरी शंकर विद्या मंदिर मांटेसरी व जूनियर हाईस्कूल विष्णुपुरी ने प्रबंधक श्रीकृष्ण गोपाल त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रधानाचार्या भारती सिंह, गुंजन कुशवाहा, लक्ष्मी त्रिपाठी, ज्योत्सना अग्निहोत्री, आरती वर्मा, ऋचा गुप्ता, अणिमा शुक्ला, कोमल चौरसिया, प्रतिक्षा अग्निहोत्री, रश्मि मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें