फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: कच्छा बनियान पहनकर आए पांच चोरों ने बांसा में तीन मकानों से लाखों के नकदी-जेवर पार किए

विज्ञापन
फोटो-20-ओम प्रकाश के मकान में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के बांसा में चोरों ने सोमवार रात तीन मकानों को निशाना बनाया। इन मकानों से 31 हजार रुपये और कई लाख रुपये कीमत के जेवर चोरों ने चोरी कर लिए। पीड़ितों में से एक का दावा है कि कच्छा बनियान पहनकर आए पांच लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। उनके शोर मचाने पर चोर भाग गए।
विज्ञापन

बांसा निवासी ओम प्रकाश बीमार हैं। उनका इलाज कानपुर में हो रहा है। रविवार रात घर में उनकी पत्नी रामलली अकेली थीं और दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोई थीं। पड़ोसी की छत से चोर मकान के अंदर दाखिल हुए और कमरों के ताले तोड़ दिए। अलमारी से 20 हजार रुपये, सोने की पांच अंगूठी, तीन चेन, ओम और हाय के छह पैंडल एक मंगलसूत्र, चांदी की 10 जोड़ी पायलें चोरी कर लीं। रामलली का दावा है कि आहट मिलने पर जागकर उन्होंने छत से नीचे देखा तो कच्छा और बनियान पहने पांच लोग नजर आए। शोर मचाने पर यह लोग भाग गए।
इसके बाद चोरों ने गांव के ही सरयू प्रसाद के मकान को निशाना बनाया। परिवार के लोग मकान के बाहरी कमरे में सो रहे थे। यहां भी पड़ोस की दीवार से घर में घुसे चोरों ने कमरों से 11 हजार रुपये, सोने की तीन अंगूठी, एक चेन, एक जोड़ी कंगन, एक जोड़ी झाले, चांदी के 29 सिक्के, एक कमर पेटी, एक करवा और एक कटोरी चोरी कर ली।
विज्ञापन

गांव निवासी सरजू के दो मकान हैं। वह परिवार समेत पुराने मकान में सोए थे। नए मकान में ताला पड़ा था। नए मकान के ताले तोड़कर चोर यहां से सोने की एक चेन, एक अंगूठी, एक मंगलसूत्र एक मांगबेदी, चांदी की एक जोड़ी पायल, कमरपेटी और हाथफूल चोरी कर ले गए। कोतवाल मनोज सिंह ने बताया कि घटना के बारे में पता चला है। घटनाओं का खुलासा करने की कोशिश की जा रही है। कच्छा बनियान गिरोह के बारे में अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। कोतवाल का दावा है कि जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें