फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: आजादी का जश्न मनाने के लिए निकाली गई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फोटो 23: कहली में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक रामपाल वर्मा, साथ में प्रधानाचार्य गार्गी श्रीवा
विज्ञापन
हरदोई। आजादी का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को नगर और कस्बों में तिरंगा यात्रा निकाली गई। जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले क्रांतिकारियों को याद किया गया। गांधी मैदान सहित विकास खंडों पर स्थापित शहीद स्तंभों पर जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए।
विज्ञापन

बावन में ब्लॉक संसाधन केंद्र से तिरंगा यात्रा जिला पंचायत प्रशासक प्रेमवती, ब्लॉक प्रमुख पति धर्मेंद्र सिंह और बीडीओ डॉ. रामप्रकाश के नेतृत्व में शहीद स्तंभ तक निकाली गई। पंचायत सचिव शत्रुघ्न सिंह, नाजिम खान, भाजपा मंडल अध्यक्ष दिनेश वर्मा, उपाध्यक्ष शिवेंद्र शुक्ला, महामंत्री मनोज सिंह, देश दीपक दीक्षित, पिंटू द्विवेदी, पप्पू आदि शामिल रहे।
माधौगंज में तिरंगा पदयात्रा फूलमती मां सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू हुई। विधायक आशीष कुमार सिंह आशू, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवराज सिंह बाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पाली नगर में तिरंगा यात्रा सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू की मौजूदगी में रामलीला चौराहे से निकाली गई। सरस्वती विद्या मंदिर, पब्लिक शिक्षा निकेतन व पंत इंटर काॅलेज आदि बच्चे और पूर्व चेयरमैन कमलाकांत वाजपेयी, मंडल अध्यक्ष राकेश रंजन त्रिवेदी, शिवम तिवारी आदि शामिल रहे।
संडीला नगर और ग्रामीण क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकली। विधायक अल्का सिंह अर्कवंशी, नगर अध्यक्ष रमन नितीश जायसवाल, सिद्ध प्रताप मौर्या, अतुल तिवारी, लोकेश सैनी सहित राम भरोसे इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य एसके पटेल, अखिलेश कुमार आदि शामिल रहे।
सांडी नगर में विधायक प्रभाष कुमार की मौजूदगी में देव दरबार आश्रम इंटर काॅलेज से तिरंगा यात्रा निकाली गई। काॅलेज के विद्यार्थियाें सहित मंडल प्रभारी नीतू चंद्रा, सुधी त्रिपाठी, रितेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
बेहंदर के कहली स्थित पाठशाला द ग्लोबल स्कूल से विधायक रामपाल वर्मा की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा निकली। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गार्गी श्रीवास्तव और विद्यार्थी मौजूद रहे। बेहंदर में कछौना नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण शुक्ला पंकज व मंडल अध्यक्ष गोपेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई।
बेनीगंज में एमएलसी अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। चेयरमैन प्रतिनिधि रुपेश अंजाना, उमेश चंद्र, रोहित वैश्य आदि बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।

फोटो 23: कहली में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक रामपाल वर्मा, साथ में प्रधानाचार्य गार्गी श्रीवा

फोटो 23: कहली में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक रामपाल वर्मा, साथ में प्रधानाचार्य गार्गी श्रीवा

फोटो 23: कहली में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक रामपाल वर्मा, साथ में प्रधानाचार्य गार्गी श्रीवा

फोटो 23: कहली में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक रामपाल वर्मा, साथ में प्रधानाचार्य गार्गी श्रीवा

फोटो 23: कहली में तिरंगा यात्रा निकालते विधायक रामपाल वर्मा, साथ में प्रधानाचार्य गार्गी श्रीवा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें