फोटो-12- ट्रेन में चढ़ने को लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
- 14 से 18 मार्च के बीच अलग-अलग तिथियों में ठहराव को मंजूरी
- विशेष ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को मिलेगी सहूलियत
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। होली पर यात्रियों को सहूलियत देने के लिए रेलवे ने संचालित की गई त्योहार विशेष ट्रेनों का हरदोई में भी ठहराव दे दिया है। 14 से 18 मार्च के बीच विशेष ट्रेनें अलग-अलग तिथि और समय पर स्थानीय स्टेशन पर रूकेंगी। इन ट्रेनों का ठहराव मिलने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत मिल सकेगी।
अलग अलग प्रदेशों में रहने वाले लोगों को सहूलियत देने के लिए त्योहार विशेष ट्रेनों का ठहराव हरदोई स्टेशन पर भी कर दिया गया। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि दिल्ली से दरभंगा के बीच चलाई गई विशेष ट्रेन 04012 का ठहराव हरदोई में 14 मार्च को रात के 1:4 बजे किया और वापस दरभंगा से दिल्ली आने पर 04011 का ठहराव 15 मार्च को सुबह 9:36 बजे दिया गया है।
वाराणसी से माता वैष्णो देवी कटरा के बीच संचालित ट्रेन 04203 बनारस से आने पर 15 मार्च को रात में 20:45 बजे रुकेगी और कटरा से बनारस जाने पर ट्रेन 04204 हरदोई में 16 मार्च को शाम को 16:19 बजे रूकेगी। लखनऊ से दिल्ली के बीच संचालित ट्रेन 04207 लखनऊ से आने पर 17 मार्च को सुबह 09:28 पर रुकेगी और दिल्ली से आने पर ट्रेन 04207 18 मार्च को सुबह 04:24 बजे रूकेगी।
श्री माता वैष्णो देवी कटरा से बनारस के बीच चली ट्रेन 04604 कटरा से चलने पर हरदोई में 15 मार्च को सुबह 10:23 बजे पहुंचेगी और बनारस से आने पर 04603 हरदोई में 17 मार्च को 13:39 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा आनंद विहार टर्मिनस से बरौली के बीच संचालित ट्रेन 04020 दिल्ली से चलने पर 16 मार्च में 01:44 मिनट पर पहुंचेगी और बरौनी से आने पर 04019 का ठहराव 17 मार्च में सुबह 10:47 बजे होगा।