फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राहत-30 लाख रुपये से बनवाया जाएगा आरसीसी नाला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो - 01 -सरकुलर रोड से चीनी मिल रोड तक का कच्चा नाला। संवाद
विज्ञापन




- सरकुलर रोड और मिल कालोनी की आबादी को जलभराव से मिलेगी निजात

- कच्चा नाला होने से होता जलभराव, लोगों को बरसात में होती समस्या



संवाद न्यूज एजेंसी



हरदोई। देर से ही सही मिल कालोनी के पास विकसित नई आबादी और सरकुलर रोड के लोगों को जलभराव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। प्रशासन ने पानी निकासी के लिए नाला बनवाए जाने की स्वीकृति दे दी है। नगर पालिका परिषद की ओर से आरसीसी नाला बनवाया जाएगा। नाला बनवाए जाने पर करीब 30.00 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

शहर में रेलवेगंज में सरकुलर रोड और चीनी मिल कालोनी के मध्य नई आबादी विकसित हुई है। सरकुलर रोड पर भी वैदिक विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के पीछे और आसपास की आबादी और सार्वजनिक स्थानों से निकलने वाले पानी के निकास के लिए सरकुलर रोड पर ही नाला बना है। सरकुलर रोड से गंगा देवी इंटर कॉलेज जाने वाले रास्ता पर नाला न बना होना से कच्चे नाले में ही पानी का निकास है। नाला कच्चा होने के कारण पानी निकासी कम और गंदगी अधिक फैली रहती है।
विज्ञापन




पानी निकासी न होने और गंदगी फैली रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बरसात में तो जलभराव की समस्या बनी रहती है। जिससे लोगों को आवागमन में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। नगर पालिका परिषद ने पानी निकासी के लिए नाला बनवाए जाने का प्रस्ताव तैयार किया है। प्रशासन ने इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी है। सरकुलर रोड पर चीनी मिल तक नाला निर्माण के लिए 29,41,529 रुपये की स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन






सरकुलर रोड और चीनी मिल कालोनी में पानी निकासी की समस्या को प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। डीएम ने आरसीसी नाला बनवाए जाने के लिए 29.41 लाख रुपये की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम भी कराया जाएगा, ताकि समय से गुणवत्तापरक काम पूरा कराया जा सके।-रामेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें