फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छ: घंटे तक एक सैकड़ा परिवारों को नहीं मिली बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहानी। कस्बे के मोहल्ला नागर में शुक्रवार की शाम 30 घंटे बाद जैसे तैसे नया ट्रांसफार्मर लगा आपूर्ति बहाल की गई। आपूर्ति बहाल होने के कुछ ही घंटे बाद मोहल्ले में लगे ट्रांसफार्मर से एक फेस चला गया। जिसके चलते छह घंटे तक एक सैकड़ा से अधिक घरों की आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

मोहल्ला नागर में लगा ट्रांसफार्मर गुरुवार को जल गया था। इसके बाद उपभोक्ताओं के यहां आपूर्ति बाधित चल रही थी। शुक्रवार की शाम नया ट्रांसफार्मर आने पर लगभग 30 घंटे बाद मोहल्ले की आपूर्ति शुरू की जा सकी। नया ट्रांसफार्मर लगने के कुछ ही घंटे बाद ही ट्रांसफार्मर से एक फेस चला गया। फेस जाने पर लगभग एक सैकड़ा उपभोक्ताओं के यहां की आपूर्ति प्रभावित हो गई।
लोगों ने रात में प्रयास किया, लेकिन फेस सही नहीं किया जा सका। जिसके चलते छह घंटे आपूर्ति प्रभावित रही। इस दौरान लोगों को गर्मी में रात गुजारनी पड़ी। सुबह होने पर विद्युत कर्मियों ने मरम्मत कर संबंधित क्षेत्र की आपूर्ति बहाल की। आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें