फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

....राहत : जनपद में पांच चिकित्सकों की तैनाती--

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी से जूझ रहे जिले के लिए राहत भरी खबर है। शासन ने जनपद में विभिन्न सरकारी अस्पतालों में पांच चिकित्सक नियुक्त कर दिए हैं। चिकित्सकों की तबादला सूची रविवार को जारी हो गई।
विज्ञापन

सूची के मुताबिक सीतापुर के महमूदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में आर्थोपैडिक सर्जन के पद पर तैनात डॉ. अजय कुमार अब लखनऊ रोड स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में तैनात किए गए हैं। इसी तरह लखनऊ के भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय के परामर्शदाता डॉ. विनोद कुमार वर्मा को वरिष्ठ परामर्शदाता के रूप में जिला महिला चिकित्सालय में तैनाती दी गई है।
लखनऊ में सीएमओ के अधीन तैनात रहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. मौलश्री मेहता को वरिष्ठ परामर्शदाता पद पर जिला महिला चिकित्सालय हरदोई में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन

वीरांगना अवंतीबाई महिला चिकित्सालय लखनऊ में परामर्शदाता पद पर तैनात डॉ. अमिताभ श्रीवास्तव को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला महिला चिकित्सालय हरदोई बनाया गया है। लखनऊ के टीबी चिकित्सालय के वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. आनंद त्रिपाठी को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय हरदोई के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें