फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूषित पानी पीने से चार दिन में पांच की मौत, 400 की हालत बिगड़ी

Tue, 09 May 2017 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
दवा वितरित करती स्वास्थ्य टीम - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। शहर के कांशीराम कॉलोनी में दूषित पानी पीने के बाद पिछले चार दिन में पांच की मौत हो गई। जबकि उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर करीब छह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच की मौत होने व करीब चार सौ लोेगों की हालत बिगड़ने का मामला संज्ञान में आते ही स्वास्थ विभाग व जल निगम के अधिकारी कॉलोनी पहुंचे और रोगियों की जांच कर दवा वितरण चालू कराया। डीएम ने तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर मौत के कारणों की जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


टड़ियावां ब्लॉक के कांशीराम कॉलोनी निवासी हबीज की बेटी नाजिया (17) और महावीर की बेटी ममता (24) को रविवार शाम उल्टी-दस्त होने लगी। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने दोनों क ो जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर नाजिया की देर रात और ममता की सोमवार सुबह मौत हो गई। इसके साथ ही शनिवार रात सावित्री कश्यप (70), मंगलवार को विशाल (12) और 4 मई को कॉलोनी निवासी लक्ष्मण (62) की उल्टी-दस्त आने के बाद मौत हो गई थी।

जबकि उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर कॉलोनी निवासी राजू (38), रानी (60), गंगाराम (45), राजेश (40) और दीपक (8) क ी हालत बिगड़ने पर परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर इलाज के बाद सोमवार को यह लोग डिस्चार्ज होकर घर आ गए थे। सोमवार सुबह नाजिया और ममता की मौत होने तक कॉलोनी के करीब 50 लोगों को उल्टी-दस्त चालू हो गए थे। इससे पूरी कॉलोनी में हड़कंप मच गया। कॉलोनी के लोगों के अनुसार टंकी से क्वार्टरों को पानी की सप्लाई गई है।
विज्ञापन



इनमें से अधिकतर पाइप चोक हैं। जिसके चलते दूषित पानी लोगों के घरों में जा रहा है। जिसको पीकर ही लोगों की हालत बिगड़ी और मौतें हुई हैं। बड़ी तादाद में लोगों की हालत बिगड़ने की सूचना पर सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी व स्वास्थ विभाग की टीमें कॉलोनी पहुंची। डॉक्टरों की टीम पहुंचते ही जांच कराकर दवा लेने वालों की लाइनें लग गई। टीमों ने शाम छह बजे तक करीब चार सौ लोगों की जांच कर दवाएं दी। इन सभी को उल्टी दस्त की शिकायत है।

कॉलोनी निवासी छबीले, सुनील, राजे व रामभजन आदि का कहना है कि इन मौतों के लिए जिला प्रशासन जिम्मेदार है। उनका कहना है कि अरसे से कॉलोनी में गंदगी फैली है और पाइप लाइन में लीकेज है। इसके लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई। इसके बाद भी संज्ञान नहीं लिया गया।

कांशीराम कॉलोनी में पिछले चार दिन में पांच की मौत होने के  मामले को डीएम सुभ्रा सक्सेना ने मौत के कारणों की जानकारी के लिए एडीएम की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी गठित की है। कमेटी में एडीएम के अतिरिक्त एसडीएम सदर व अधिशासी अभियंता जल निगम शामिल हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें