फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे पर लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Tue, 09 May 2017 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। हरपालपुर थाना क्षेत्र के चतरखा गांव में रविवार देर रात युवक का शव फंदे से लटका मिला। युवक आठ बजे घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन की तो उसका शव मकान के पीछे पेड़ से गमछे से लटकता मिला। पुलिस ने पूछताछ के बाद सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


हरपालपुर थाना क्षेत्र के चतरखा निवासी जयजयराम का बेटा सोनपाल (35) पांच भाइयाें में सबसे बड़ा था। वह खेती करता था। रविवार रात करीब 8 बजे उसने परिजनों के साथ खाना खाया था। इसके बाद वह घर से बाहर चला गया था। करीब 10 बजे तक वह घर नहीं आया।

परिजनों ने उसकी खोजबीन चालू की। उसका शव मकान के पीछे बकौना के पेड़ में गमछे से लटका मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। मृतक के भाई अमिताभ बच्चन ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


बताया कि  दोनों युवक उसके घर में पथराव किया करते थे और सोनपाल को बिना वजह प्रताड़ित करते थे। इसी बात को लेकर सोनपाल का कुछ दिन पहले दोनों युवकों से विवाद हुआ था। पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। एसओ आरपी सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें