फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से पांच बीघा गेहूं की फसल राख

विज्ञापन
फोटो-38- खेत में लगी आग को बुझाते ग्रामीण - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गेहूं के खेत में गिर गया। इससे पांच बीघा तैयार फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीण बिजली महकमे को आग लगने का जिम्मेदार मान रहे हैं।
विज्ञापन

गांव वालों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि हादसे को लेकर पुलिस व फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। बिलग्राम रोड पर फर्दापुर गांव में शुक्रवार को दोपहर गांव के सुनील के गेहूं के खेत में हाईटेंशन तारों के टूट कर गिरने से आग लग गई।
आग ने पांच बीघे के खेत को अपनी जद में ले लिया। गांव वालों ने मदद के लिए पहले डायल-112 पर फोन किया, लेकिन उधर से कॉल रिसीव नहीं की गई।
इसके बाद फायर ब्रिगेड का नंबर डायल किया गया, वहां से भी मायूसी हाथ लगी। इसके बाद वहां इकट्ठा हुए गांव वालों ने जान पर खेलते हुए किसी तरह आग पर काबू पाया। पुलिस के इस रवैए को लेकर गांव वालों में गुस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका कहना है कि इससे साबित होता है और डायल-112 बेमानी है। वहीं बिजली महकमे को जिम्मेदार ठहराते मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें