फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई: रसोई गैस में लगी आग, पूर्व पालिकाध्यक्ष झुलसे, गंभीर हालत में लखनऊ रेफर

Mon, 31 May 2021 10:22 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई

सार

घरेलू गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी आग की चपेट में आकर पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी डॉ. सईद खां समेत तीन लोग झुलस गए। गंभीर हालत में डॉ. सईद खां को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सीएचसी के बाहर जमा पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सईद के समर्थकों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरदोई जिले के पिहानी में घरेलू गैस सिलिंडर में लीकेज से लगी आग की चपेट में आकर पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी डॉ. सईद खां समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। आनन-फानन में सभी को सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां से उन्हें लखनऊ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


रविवार रात लगभग 11:45 बजे पूर्व पालिकाध्यक्ष हाजी डॉ. सईद खां घर पर थे। किचेन में रसोई गैस के लीकेज के चलते अचानक आग लग गई। बचाव के प्रयास में वह आग की चपेट में आ गए। उन्हें बचाने में उनके समर्थक मोहम्मद उस्मान निवासी मोहल्ला नागर व गामा निवासी कोटकलां भी झुलस गए।

गंभीर रूप से झुलसे हाजी डॉ. सईद खां को तत्काल सीएचसी लाया गया, जहां से सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। उनके जलने की खबर मिलते ही सीएचसी परिसर में समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। रात करीब 1:15 बजे उन्हें इलाज के लिए लखनऊ रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें