फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के गोदाम में आग लगी

Thu, 19 Dec 2024 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-33-गोदाम में लगी आग बुझाता अग्निशमन विभाग का कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-34-आग लगने के बाद इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम से निकलता धुआं। संवाद
- शहर में बिलग्राम चुंगी के पास बुधवार देर रात की घटना, 15 लाख रुपये के उपकरण जले
- दमकल के पांच वाहनों ने तीन घंटे में बुझाई आग
संवाद न्यूज एजेंसी

हरदोई। शहर में बिलग्राम चुंगी के पास इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम के गोदाम में रखे फ्रिज का कंप्रेसर धमाके के साथ फट गया। इससे गोदाम में आग लग गई। अग्निशमन विभाग के पांच वाहनों की मदद से लगभग तीन घंटे बाद आग बुझाई जा सकी। शोरूम मालिक ने घटना में लगभग 15 लाख रुपये के उपकरण जल जाने की बात कही है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के विभूतिनगर निवासी विनोद कुमार शुक्ला का शुक्ला इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से शोरूम बिलग्राम चुंगी के पास है। शोरूम के पीछे ही गोदाम बना हुआ है। बुधवार रात लगभग साढ़े दस बजे तेज धमाके के साथ शोरूम में अचानक आग लग गई। पास ही एक कमरे में रहने वाला दुकान का कर्मचारी मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक आग लग चुकी थी।
विज्ञापन

उसने विनोद शुक्ला को सूचना दी और अग्निशमन विभाग को घटना के बारे में बताया। कुछ ही देर में बिलग्राम चुंगी चौकी प्रभारी विनोद शर्मा मौके पर पहुंंच गए और अग्निशमन विभाग की टीम ने आग बुझाने की कवायद शुरू कर दी। इसी बीच सीओ सिटी अंकित मिश्रा और शहर कोतवाल नारायण कुशवाहा भी घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद पांच दमकल वाहनों की मदद से आग बुझाई जा सकी। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि दुकान मालिक के मुताबिक गोदाम में रखे एक फ्रिज का कंप्रेसर फटने से आग लगने की आशंका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें