फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: साढ़े तीन लाख रुपये और जेवर हड़पने में दो सगे भाइयों पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। गिरवी रखे गए जेवर की रकम चुकाने के बाद सर्राफ ने महिला से आर्थिक तंगी का हवाला देकर 3.50 लाख रुपये उधार ले लिए। फिर न तो जेवर वापस किए न ही उधार लिए गए रुपये। अब पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

लखनऊ के बसंत बिहार कॉलोनी निवासी पूजा सिंह ने पुलिस में शिकायत की। बताया कि 27 मई 2021 को उन्होंने अतरौली थाने के सामने स्थित हिरईखेड़ा निवासी रोहित और ललित सोनी की ज्वेलरी शॉप पर जेवर गिरवी रखे थे। सोने के दो हार, एक जोड़ी झुमकी, दो मांगबेदी, चांदी की दो कमर पेटी और दो जोड़ी पाजेब गिरवी रखकर 75 हजार रुपये लिए थे। आरोप है कि मई 2025 तक ब्याज समेत 1.80 लाख रुपये जमा कर दिए थे। इसके बाद भी जेवर वापस नहीं किए।
रोहित और ललित ने आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए उनसे रुपये मांगे और दो माह में लौटाने का आश्वासन दिया। दावा है कि पूजा ने 10 जून 2025 को अपनी बहन से ढाई लाख रुपये लेकर सोनार को दिए। इसके बाद 28 नवंबर 2025 को एक लाख रुपये भी सोनार को दिए। आरोप है कि इसके बावजूद न तो सोनार ने रुपये वापस किए और नहीं जेवर। इस बीच आरोपी ने दुकान बंद कर दी और मकान में ताला डालकर चले गए। काफी तलाशने पर भी कुछ पता नहीं चला। प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय ने बताया कि आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें